25-25 पैसे में बिका पंजाब सरकार का चुनाव मेनिफेस्टो 

चंडीगढ़, 4 सितंबर - (अजायब सिंह औजला) - पंजाब सरकार के मुख्य दफ़्तर 'पंजाब सिविल सचिवालय' चंडीगढ़ में आज प्रातःकाल एक अलग ही आलम देखने को मिला। यहां पंजाब सिविल सचिवालय के कर्मचारियों ने 'पंजाब कांग्रेस' का चुनाव मेनिफेस्टो चवानी-चवानी भाव 25-25 पैसे में खरीदा और उसपर पकौड़े रखकर खाए। इस दौरान कर्मचारियों के नेतृत्व में पंजाब सिविल सचिवालय स्टाफ एसोसिएशन के प्रधान सुखचैन सिंह खैहरा ने की। कर्मचारियों का कहना था कि उनके साथ किया एक भी वादा पूरा न होने के कारण यह चुनाव मेनिफेस्टो रद्दी का कागज़ बन कर रह गया है।