एशियन खेलों में स्वर्ण पदक विजेता तेजिन्दरपाल सिंह तूर के पिता का निधन 

पटियाला, 4 सितंबर - (चहल) - हाल ही में हुई एशियन खेल में गोला फेंकने के मुकाबले में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी तेजिन्दरपाल सिंह तूर के पिता स. कर्म सिंह तूर का कैंसर की बीमारी के कारण निधन हो गया। मोगा ज़िले के गांव खोसा पांडो के वासी स. कर्म सिंह पूर्व सैनिक थे। उनका लम्बे समय से चंडीमन्दर स्थित सैनिक अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां एशियन खेल से तगमा जीतकर आए भारतीय खिलाड़ियों के घरों में खुशियां मनाई जा रही हैं, वहीं तेजिन्दरपाल तूर के घर पिता की मौत के कारण शोक की लहर दौड़ गई। पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरजीत सिंह सोढी और भारतीय एथलेटिक्स टीम के मुख्य प्रशिक्षक बहादर सिंह चौहान ने स. कर्म सिंह तूर की मौत पर दुःख का प्रगटावा किया है।