पुणेः अनाथालय में फूड प्वाजनिंग से 34 लड़कियां बीमार, 11 की हालत गंभीर

नई दिल्ली, 4 सितम्बर - महाराष्ट्र के  पुणे के तालेगांव दाभाडे गांव में एक अनाथालय की 34 लड़कियां कल विषाक्त भोजन करने के बाद अस्पताल में भर्ती कराई गईं थीं। इलाज के तुरंत बाद 23 लड़कियों को छुट्टी दी गई जबकि 11 लड़कियों का अभी भी इलाज चल रहा है।