दिल्ली में आज लाखों किसान-मज़दूर निकालेंगे रैली

नई दिल्ली, 05 सितंबर - वाम दलों के समर्थन वाले किसान और मज़दूर संगठनों द्वारा आज दिल्ली में एक बड़ी रैली का आयोजन किया गया है। जिसको मज़दूर किसान संघर्ष का नाम दिया गया है। इस रैली में देशभर से 4 लाख से अधिक किसान-मज़दूरों के दिल्ली में इकठ्ठा होने की संभावना है। यह रैली प्रातःकाल राम लीला मैदान से शुरू होकर संसद भवन तक मार्च करेगी। जिसके चलते दिल्ली की सडकों पर भारी जाम लगने का संभावना है।