अमृतसर में अवैध कब्जों पर चली नगर निगम की डिच्च मशीन

अमृतसर, 05 सितंबर - (हरमिन्दर सिंह) - नगर निगम के एमटीवी विभाग और स्टेट विभाग ने आज प्रातःकाल सांझे तौर पर कार्यवाही करते हुए आधी दर्जन के करीब अवैध कब्जों पर डिच्च मशीन चलाई। यह अवैध कब्ज़े लोगों द्वारा मोरां वाली चौंक, आईडीएच मार्किट, गोलबाग के नज़दीक, रीगोब्रिज और ग्वाल मंडी में सरकारी ज़मीन पर किये गए थे और इन पर कार्यवाही को अंजाम देकर निगम ने अवैध कब्ज़े छुड़ा लिए।