सरकारी वकील 10 हज़ार रुपए की रिश्वत लेता रंगे हाथों काबू

लुधियाना, 05 सितंबर - (परमिन्दर सिंह आहूजा) - लुधियाना की विजिलेंस ब्यूरो के आर्थिक विंग ने आज बाद दोपहर अदालत परिसर के पास से एक सरकारी वकील जतिन्दर सिंह चाहल को 10 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है। विजिलेंस आधिकारियों के मुताबिक कथित दोषी रिश्वत की यह रकम मिलर गंज के रहने वाले गुरप्रीत सिंह से उसके विरुद्ध दर्ज हुए केस में फ़ायदा पहुंचाने के लिए हासिल कर रहा था।