कर्ज़ से परेशान युवा किसान ने की आत्महत्या 

मानसा, 06 सितंबर - (बलविन्दर सिंह धालीवाल) - स्थानीय शहर के कर्ज़ से परेशान युवा किसान द्वारा सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या करने की ख़बर है। जानकारी के अनुसार कुलदीप सिंह (19) वासी नज़दीक संधू आसरम मानसा परिवार पर चढ़े कर्ज़ से परेशान था, ने आज अपने खेत में जीवन लीला समाप्त कर ली। परिवार पर 10 लाख रुपए से अधिक का कर्ज़ बताया जा रहा है। मृतक अपने माता-पिता के इलावा छोटे भाई को छोड़ गया है।