नौजवान का बेरहमी से कत्ल 

भवानीगढ़, 07 सितंबर - (रणधीर सिंह फग्गूवाला) - ज़िला संगरूर के भवानीगढ़ के लाल गोदामां के नज़दीक एक नौजवान का बेरहमी से कत्ल होने की सूचना प्राप्त हुई है। मृतक की पहचान बग्गा सिंह निवासी रविदास कालोनी, भवानीगढ़ के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक बग्गा सिंह को मारने से पहले बुरी तरह पीटा गया था। डीएसपी वरिन्दरजीत सिंह थिंद और थाना प्रमुख प्रितपाल सिंह ने शव को कब्ज़े में लेकर जांच शुरू कर दी है।