जापान में भूकंप से अबतक 30 की मौत

टोक्यो, 08 सितंबर - जापान के होकायिदो द्वीप में गुरुवार को तड़के आए भूकंप के बाद भूस्खलन से अबतक 30 लोगों की मौत हो गई है। बचाव कार्यों में लगे हज़ारों कर्मियों को पीडितों के लिए कीचड़ में से गुज़रना पड़ रहा है। जापान के कम आबादी वाले ग्रामीण इलाकों में अधिक मौतें हुई हैं।