कठुआ में पुलिस ने 20 बच्चों को छुड़ाया, हॉस्टल संचालक गिरफ्तार 

कठुआ, 08 सितंबर - जम्मू-कश्मीर के कठुआ में पुलिस ने हॉस्टल संचालक को गिरफ्तार कर 20 बच्चों को छुड़ाया है। डिप्टी कमिश्नर रोहित खजुरिया ने कहा कि बच्चों ने हमें वे उन्हें गालियां देते थे और गलत व्यवहार करते थे। हमारे अधिकारियों ने उन्हें वहां से निकाला और उन्हें नारी निकेतन और बाल आश्रम में रखा है। जिनमें से 8 लड़कियां और 12 लड़के हैं।