बहिबल कलां कांड के मुद्दे पर कांग्रेस और उनके मंत्री कर रहे है लोगों को गुमराह - फूलका 

चंडीगढ़, 08 सितंबर - (अजायब सिंह औजला) - चंडीगढ़ में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान आम आदमी पार्टी विधायक हरविंदर सिंह फूलका ने कहा कि कांग्रेस सरकार और उनके पांच मंत्री - नवजोत सिंह सिद्धू, चरणजीत सिंह चन्नी, सुखजिन्दर सिंह रंधावा, तृप्त राजिन्दर बाजवा और मनप्रीत बादल बहिबल कलां कांड के मुद्दे पर आम लोगों को गुमराह कर रहे है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यदि पंजाब सरकार और उसके मंत्रियों की तरफ से पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी और प्रकाश सिंह बादल पर कार्यवाही को अमल में न लाया गया, तो वह 16 सितंबर को स्वयं हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने के बाद विधानसभा स्पीकर को अपना इस्तीफ़ा भेज देंगे।