मनसे प्रमुख राज ठाकरे का कांग्रेस के भारत बंद को खुला समर्थन 

मुंबई, 09 सितंबर - महारष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने राजनीतिक गुमनामी से बाहर निकलते हुए तेल के बढ़ते दाम को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ आज कांग्रेस के भारत बंद का समर्थन करने की घोषणा की है। मनसे की इस पहल से कयास लगाए जा रहे है कि राज ठाकरे आगामी महीनों में महागठबंधन से हाथ मिला सकते है।