कांग्रेस के भारत बंद पर रविशंकर ने कहा - तेल की कीमतें कम करना हमारे हाथ में नहीं

नई दिल्ली, 10 सितंबर - पेट्रोल और डीज़ल की बढ़तीं कीमतों के विरोध में आज कांग्रेस के भारत बंद पर बीजेपी ने निशाना साधा है। बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कान्फ़्रेंस करके कहा कि तेल की कीमतें कम करना हमारे हाथ में नहीं है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाज़ार के हिसाब से तेल की कीमतें तय होती हैं। तेल की कीमतें बढ़ाने में सरकार का हाथ नहीं है। बिहार में भारत बंद के दौरान हुई बच्ची की मौत पर उन्होंने कांग्रेस प्रधान राहुल गांधी को घेरते हुए कहा कि बंद के दौरान कभी भी ऐंबूलैंसें नहीं रोकी जातीं हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दो वर्षीय बच्ची की मौत पर राहुल जवाब दें। उन्होंने कहा कि वह जनता की परेशानी के साथ ठहरे हैं। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि विपक्ष का भारत बंद पूरी तरह असफल रहा है। उन्होंने कहा कि भारत बंद के दौरान देश में हिंसा क्यों हो रही है। देश में जगह-जगह बसों में तोड़फोड़ और ट्रेनें रोकी गई।