गुरदासपुर में भारत बंद का प्रभाव, बाज़ार रहा बंद

गुरदासपुर, 10 सितंबर - (आरिफ/सुखवीर सिंह सैनी) - रोज़मर्रा की बढ़ रही पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों के विरोध में कांग्रेस द्वारा दिए गए भारत बंद के आह्वान का आज गुरदासपुर शहर में भी प्रभाव देखने को मिला। इस दौरान शहर के बाज़ार बंद रहे। इस मौके कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों और उद्योगपतियों द्वारा ज़िला कांग्रेस प्रधान अशोक चौधरी और हलका विधायक बरिन्दरमीत सिंह पाहड़ा के नेतृत्व में शहर में रोष मार्च किया गया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी की गई।