कांग्रेस विधायकों की ओर से विधानसभा के बाहर प्रदर्शन

चंडीगढ़,10 सितम्बर - देश में लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों के विरोध में आज कांग्रेस की ओर से भारत बंद का आह्वान किया गया है। इस दौरान जहां देश के अलग -अलग हिस्सों में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है, वहीं चंडीगढ़ में भी विधानसभा के बाहर कांग्रेस के विधायकों द्वारा घोड़ों पर चढ़कर प्रदर्शन किया गया।