सरदार सिंह द्वारा अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास लेने का किया ऐलान

Loading the player...

चंडीगढ़, 13 सितंबर - (अजायब सिंह औजला) - भारतीय हॉकी जगत के सितारे सरदार सिंह द्वारा आज चंडीगढ़ प्रेस क्लब में अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास लेने का ऐलान कर किया है। उन्होंने कहा कि वह हरियाणा की तरफ से हॉकी खेलते रहेंगे। सरदार सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा कि उनपर कोई दबाव नहीं है बल्कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास लेने का यह फ़ैसला अपने परिवार के सदस्यों में बैठकर किया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वह नेशनल खेलते रहेंगे। इसके साथ ही सरदार सिंह ने कहा कि वह हॉकी इंडिया और हरियाणा सरकार से मंज़ूरी लेकर हॉकी खिलाड़ियों को कोचिंग देने का प्रयास करेंगे।