67वीं ऑल इंडिया पुलिस हॉकी चैम्पियनशिप आज से

जालन्धर, 13 सितम्बर (जतिन्दर साबी) : 17वीं ऑल इंडिया पुलिस हॉकी चैम्पियनशिप 14 से 21 सितम्बर तक पी.ए.पी. कैम्पस जालन्धर कैंट में पंजाब पुलिस द्वारा ए.डी.जी.पी. कुलदीप सिंह की अगुवाई में करवाई जा रही है। यह जानकारी जसकरण सिंह चेयरमैन प्रबंधक कमेटी द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि इस चैम्पियनशिप में 27 राज्यों के खिलाड़ी भाग लेंगे। इस चैम्पियनशिप का उद्घाटन 14 सितम्बर को शाम साढ़े 3 बजे पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी करेंगे। इस मौके डी.आई.जी. एस.के. कालिया, पंजाब पुलिस के स्पोर्ट्स सचिव बहादुर सिंह सग्गू व अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।