आस्ट्रेलिया में स. फुलविन्द्रजीत सिंह ग्रेवाल को किया गवर्नर अवार्ड से सम्मानित

मैलबर्न, 14 सितम्बर (सरताज सिंह धौल) : आस्ट्रेलिया के शहर मैलबर्न में विक्टोरिया सरकार द्वारा पुलिस के तालमेल से भारतीय भाईचारे के लिए अनथक सेवाओं के बदले पंजाबी सभ्याचारक केन्द्र मैलबर्न (रजि.) के अध्यक्ष तथा प्रसिद्ध समाज सेवक स. फुलविन्द्रजीत सिंह ग्रेवाल को गवर्नर के द्वारा मल्टीकल्चर स्टेट अवार्ड-2018 के साथ सम्मानित किया गया। स. ग्रेवाल जोकि पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी लुधियाना के पूर्व प्रोफैसर रह चुके हैं, पिछले लम्बे समय से अन्तर्राष्ट्रीय विद्यार्थियों की मुश्किलों, घरेलू हिंसा, भारतीय भाईचारे में से किसी की हुई मौत तथा पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचाने, किरपान पहनकर काम पर जाने संबंधी आईं मुश्किलों आदि के हल तथा और भी बहुत सारे प्रशंसनीय काम कर रहे हैं जिसको ध्यान में रखते हुए विक्टोरिया पुलिस द्वारा स्टेट अवार्ड के लिए उनके नाम की सिफारिश की गई। स. ग्रेवाल लुधियाना ज़िले के गांव गुज्जरवाल के साथ संबंधित है तथा वर्ष 1995 से आस्ट्रेलिया के शहर मैलबर्न आकर बस गए थे।