यूपी में सपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

लखनऊ,15 सितंबर - उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के एक कार्यकर्ता की अज्ञात हमलावर ने कथित तौर पर गोली मार कर हत्या कर दी। संभल के एसपी यमुना प्रसाद ने कहा कि उन्हें उनके आवास पर किसी अज्ञात शख्स ने गोली मारी। हम मामला दर्ज कर रहे हैं और जांच जारी है।