रूस में होगी इतिहास की सबसे बड़ी सैनिक प्रदर्शनी

वारसा (पोलैंड), 15 सितम्बर (यादविन्द्र सिंह सतकोहा) : रूसी सेना आते दिनों में इतिहास की सबसे बड़ी सैनिक ड्रिल करने जा रही है। इस सैनिक प्रदर्शनी का नाम ‘वोसतोक 2018’ रखा गया है चीन सिपाहियों की एक सैनिक टुकड़ी भी इसमें हिस्सा लेगी। रूसी रक्षा मंत्री ने एक अधिकारित बयान जारी करते कहा कि इतिहास की सबसे विशाल सैनिक मशक में तीन लाख सिपाही, छत्तीस हज़ार सैनिक गाड़ियां, एक हज़ार लड़ाकू जहाज़ तथा 80 समुद्री लड़ाकू बेड़े हिस्सा लेंगे। समुद्री बेड़ों में खास रशियन कैलीबर मिसाइलों की प्रदर्शनी की जाएगी। राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन स्वयं इस प्रदर्शनी में शामिल होंगे। इससे पहले की सबसे बड़ी सैनिक प्रदर्शनी भी रूस में ही की गई थी परन्तु उसमें शामिल सिपाहियों तथा सैनिक साजो-सामान की संख्या इससे करीब आधी थी। रूस द्वारा की जा रही इस बड़ी सैनिक प्रदर्शनी को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी ताकत दर्शाने वाली कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है। दूसरी ओर रूस ने कहा है कि रूसी सेना की ताकत की यह प्रदर्शनी किसी खास देश के विरुद्ध बिल्कुल नहीं है।