विवाह पर्व को समर्पित बटाला पहुंचे नगर कीर्तन का भव्य स्वागत

बटाला, 15 सितम्बर (काहलों, वनीत गोयल) : जगत गुरु पहले पातशाही श्री गुरु नानक देव जी व जगत माता सुलक्खनी जी के विवाह पर्व अवसर पर वार्षिक जोड़ मेले के संबंध में गुरुद्वारा श्री बेर साहिब सुल्तानपुर लोधी से साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया व पांच प्यारों के नेतृत्व में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा संगत के सहयोग से सजाए गए विशाल नगर कीर्तन का शनिवार रात्रि बटाला पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर जत्थेदार गुरिंदरपाल सिंह गोरा सदस्य शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने जानकारी देते बताया कि आज 16 सितम्बर रविवार को सुबह श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग उपरांत गुरुद्वारा डेरा साहिब से आठ बजे विशाल नगर कीर्तन आरंभ होगा। शनिवार रात्रि महान नगर कीर्तन का बटाला पहुंचने पर स. लखबीर सिंह लोधीनंगल विधायक, सुखजिंदर सिंह सोनू लंगाह, बलविंदर सिंह लाडी विधायक, कैप्टन बलबीर सिंह बाठ पूर्व मंत्री, देसराज सिंह धुग्गा पूर्व संसदीय सचिव, श्री अश्विनी सेखड़ी पूर्व विधायक, स. रविंकरण सिंह काहलों प्रधान यूथ अकाली दल, स. सुखबीर सिंह वाहला चेयरमैन, स. बलबीर सिंह बिट्टू ज़िला प्रधान गुरबचन सिंह बब्बेहाली जिला प्रधान अकाली दल, डीसी गुरदासपुर विपुल उज्ज्वल, एस.एस.पी. उपिंदरजीत सिंह घुम्मन, एस.डी.एम. रोहित गुप्ता, गुरतिंदरपाल सिंह भाटिया, बलजीत सिंह मैनेजर, मास्टर जोगिंदर सिंह अचली गेट, तरलोक सिंह बाठ, अमरजीत सिंह सेखवां, डा. हरनेक सिंह टोनी, रजवंत सिंह रंधावा, पलविंदर सिंह, कुलवंत सिंह, गुरनाम सिंह जस्सल, स. सज्जन सिंह बज्जूमान, रतन सिंह जपुरवाल, लखविंदर सिंह घुम्मन, गुरजीत सिंह बिजलीवाल, सतनाम सिंह, मलकीत सिंह मधरा, डा. सुजान सिंह, जत्थेदार ठाकुर सिंह, सुरजीत सिंह, अर्शप्रीत सिंह, मास्टर गुरदेव सिंह, कर्म सिंह आदि उपस्थित थे।