ज़िला मोहाली के लिए जल्द दशमेश लिंक नहर चलाऐंगे - मुख्यमंत्री

ज़ीरकपुर, 17 सितम्बर - (हैपी पंडवाला) - आज ज़ीरकपुर के अम्बाला-चंडीगढ़ मार्ग पर स्थित ढिल्लों प्लाज़ा में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह इनोक्स सिनेमा का उद्घाटन करने पहुंचे। 'अजीत' द्वारा यह सवाल पूछा गया कि पंजाब सरकार के विकसित नहरी ढांचे  में ज़िला मोहाली को एक बूंद भी पानी नसीब नहीं होता तो इस सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि ज़िला मोहाली में जल्द दशमेश लिंक नहर शुरू की जायेगी, जिससे खरड़, ज़ीरकपुर, डेराबस्सी, लालड़ू आदि क्षेत्रों में पानी की किल्लत दूर हो जायेगी।