प्रताप बाजवा बने कांग्रेस समिति के विदेशी मामलों के विभाग के उप चेयरमैन

नई दिल्ली, 18 सितम्बर - (अ. ब.) - कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा आल इंडिया कांग्रेस समिति के विदेशी मामलों के विभाग में पंजाब से नेता प्रताप सिंह बाजवा को उप चेयरमैन नियुक्त किया गया है। बाजवा के इलावा भुवनेश्वर कालीता को भी विभाग का उप चेयरमैन बनाया गया है। वहीं मनीष तिवारी और एमएम पल्लामराजू को जनरल सचिव, दीपेंद्र हुड्डा और एडवोकेट सीजव जोसिफ को सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं विभाग की कनवीनर रागिनी नायक और को-कनवीनर संजय चंडोक को नियुक्त किया गया है।