दही खाएं दिल बचाएं


विश्व के लगभग हर कोने में दही का सेवन अनेक रूपों में किया जाता है। अपने देश में लस्सी, रायता, कढ़ी, दही बड़े एवं चाट के रूप में दही का प्रयोग किया जाता है। 
 दही का बैक्टीरिया एक ऐसे पदार्थ की रचना करता है जो लिवर (यकृत या जिगर) में कोलेस्ट्रोल का बनना रोक देता है फलत: दही के सेवन से शरीर में बनने वाली कोलेस्ट्रोल की रचना में गिरावट आ जाती है। यह ठीक है कि हृदय रोगों में तथा रक्तचाप बढ़ जाने पर दही के सेवन द्वारा रक्त में मौजूद कोलेस्ट्रोल की मात्रा कम हो जाती है 
षफाइलेरिया के रोगियों को दही कदापि नहीं खाना चाहिए।
ष दही को तांबे, पीतल, कांसे और अल्युमीनियम के बर्तनों में नहीं रखना चाहिए क्योंकि इन धातुओं के सम्पर्क से दही जहरीला हो जाता है। कांच, स्टील, मिट्टी के बर्तनों में ही दही को रखकर प्रयोग करना चाहिए।
षदही को रात में खाने से कफजनित रोग घेर लेते हैं। दही को अकेले नहीं खाना चाहिए तथा गर्म करके भी नहीं खाना चाहिए। 
ष दही को हमेशा ताजी अवस्था में प्रयोग कीजिए। अधिक दिनों के रखे खट्टे दही में पोषक तत्व कम हो जाते हैं जिससे वह हानिकारक हो जाता है।
अन्य बीमारियों पर दही का उपयोग
ष दही में उपस्थित बैक्टीरिया आंतों में जमे गंदे, विषैले कीटाणुओं को नष्ट करके दूषित मल को बाहर कर देता है। नियमित दही सेवन करने वालों को अनिद्रा, अपच, कब्ज, दस्त एवं गैस की तकलीफें नहीं होती। भोजन के साथ दही लेने से भोजन शीघ्र पचता है एवं आंतों तथा आमाशय की गर्मी और खुश्की नष्ट होती है।
ष उदर रोगों में दही का सेवन भुने जीरे एवं सेंधा नमक के साथ करना चाहिए। शहद या चीनी के साथ मिलाकर दही को प्रात: काल खाने से हृदय पुष्ट होता है, भूख बढ़ती है, रक्तशोधन करता है।
ष दही और मलाई को मिलाकर रोज रात में मुख पर मलने से झाई, कील, मुंहासे, दाग-धब्बे मिट जाते हैं। 
षबेसन में दही को मिला कर शरीर पर उबटन लगाने से शरीर की बदबू दूर हो जाती है तथा सांवला रंग भी गोरा होने लगता है।
ष ग्रीष्मकाल में दही की मलाई से सिर पर मालिश करने से अनिन्द्रा रोग दूर हो जाता है और अच्छी नींद आती है।
-आनंद कुमार अनंत