स्वस्थ शरीर का आधार  सम्पूर्ण आहार

शरीर को चुस्त दुरूस्त रखने के लिए उचित भोजन का महत्त्वपूर्ण हाथ है। आहार (भोजन) वह खाद्य पदार्थ है जो हम खाते हैं।  भोजन के अलावा हमें जल, वायु, अग्नि आदि की भी आवश्यकता होती है। इस प्रकार उचित आहार के लिए प्रोटीन, वसा, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन और खनिज की आवश्यकता होती है।  इनमें से शरीर को जो भी कम मात्रा में मिलता है उसका दुष्परिणाम सामने आने लगता है। इसलिए शरीर को स्वस्थ रखने हेतु उचित आहार की आवश्यकता पड़ती है।
प्रोटीन - प्रोटीन हमारे शरीर में नए ऊतकों (सैल्स) का निर्माण करते हैं। प्रोटीन हमें दूध, दूध से बने खाद्य पदार्थ, दालें, मेवे, अनाज, मूंगफली, सोयाबीन आदि से प्राप्त होता है।
विटामिन - उचित आहार में विटामिन का सेवन बहुत आवश्यक है। विटामिन अधिकतर हमें फलों के सेवन से प्राप्त होते हैं जैसे - सन्तरा, आंवला, टमाटर, अंगूर, नींबू, अमरूद आदि। विटामिन की कमी से शरीर में कई रोग जैसे त्वचा संबंधी, पाचन क्रिया का सही न रहना, दिमाग संबंधी आदि लग जाते हैं। विटामिन से दांत, मसूड़े स्वस्थ बने रहते हैं।
वसा - वसा हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करती है। वसा हमारे शरीर के कोमल अंगों की रक्षा करती है। वसा की अधिकता और कमी, दोनों चीजें शरीर के लिए उचित नहीं हैं। अधिक वसा से शरीर का वजन अधिक हो जाता है जिससे शरीर की कार्यंक्षमता कम हो जाती है जिसका असर हृदय पर सबसे अधिक पड़ता है। 
कार्बोहाइड्रेट - कार्बोहाइडे्रट हमें मीठी वस्तुओं से मिलते हैं। कार्बोहाइड्रेट ऊर्जा प्राप्त करने का सबसे सस्ता और आसानी से पच जाने वाला साधन है। कार्बोहाइड्रेट हमें चावल, केले, अंगूर, आम, आलू, चीनी, शहद से प्राप्त होते हैं।
खनिज लवण - हड्डियों और दांतों की मजबूती के लिए हमें खनिज लवण लेने की आवश्यकता पड़ती है। खनिज लवण हमें अनाजों, गुड़, हरी पत्तेदार सब्जियों, दालों से मिलते हैं।
भोजन शान्त मन से करना चाहिए। भोजन बनाने वाले को भी भोजन बनाते और परोसते समय शान्त रहना चाहिए। भोजन को चबा कर खाना चाहिए। अधिक भोजन का सेवन शरीर को हानि पहुंचाता है। भोजन से पहले जल ग्रहण करें। कोशिश करें भोजन के बाद आधे घन्टे तक जल न पिएं। कभी-कभी उपवास शरीर के लिए अच्छे होता है अत: कभी कभी उपवास रखें। उस दिन आपके शरीर की सफाई हो जायेगी। मौसमी फल और सब्जियों का सेवन शरीर को लाभ पहुंचाता है। फलों का सेवन अलग से करें। (स्वास्थ्य दर्पण)