उत्तराखंड बना गाय को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने वाला पहला राज्य

देहरादून, 20 सितंबर - गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने वाला उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है। विधानसभा में यह बिल पास हो गया है और अब इसे केंद्र के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। उत्तराखंड की पशुपालन मंत्री रेखा आर्य ने बुधवार को विधानसभा में बिल पेश किया था। उन्होंने कहा, 'हम सभी (विपक्ष और सत्ता) गाय के महत्व से वाकिफ हैं। न सिर्फ भारत बल्कि दूसरे देशों में इसका सम्मान किया जाता है।