तूफ़ान और भारी बारिश के बाद ओडिशा में आई बाढ़ 

भुवनेश्वर, 21 सितम्बर - ओडिशा में आए तूफ़ान के बाद मलकानगिरी शहर में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया है, जिसके चलते लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।