लक्खा सिधाना मानसा पुलिस द्वारा गिरफ्तार 

मानसा, 21 सितम्बर - (बलविन्दर सिंह धालीवाल) - मातृभाषा सत्कार समिति के प्रधान लक्खा सिधाना को झुनीर पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने की सूचना मिली है। जानकारी के अनुसार जीजीएस आदर्श स्कूल साहनेवाली के विवाद के चलते बीती 15 सितम्बर को धरनाकारियों ने प्रिंसिपल और अध्यापकों को स्कूल में बंद कर दिया था। पुलिस ने धरने का नेतृत्व कर रहे लक्खा सिधाना समेत 40 व्यक्तियोंके खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस के एक प्रवक्ता ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि अन्य दोषियों को भी जल्दी पकड़ लिया जायेगा। वहीं स्कूल बंद करके 1675 बच्चो का भविष्य दाव पर लगा हुआ है।