जिला परिषद लुधियाना में कौन-कौन से उम्मीदवार चल रहे है आगे 

जगराओं, 22 सितम्बर - (जोगिन्द्र सिंह, वि.प्र.) - जिला परिषद लुधियाना के जोन बद्दोवाल से पहले चरण में कांग्रेस का कुलदीप सिंह 2817 वोटों से अकाली दल के उम्मीदवार से 640 वोटों से आगे चल रहे है। जोन मांगट से कांग्रेस के बलविन्दर सिंह 88 वोटों के अंतर से अकाली दल के उम्मीदवार से आगे है। जोन ललहेड़ी से कांग्रेस के हरजिन्दर सिंह अपने विरोधी अकाली दल के उम्मीदवार हरप्रीत सिंह से 405 वोटों से आगे है। जोन चंदन से कांग्रेस उम्मीदवार कर्म सिंह 754 वोटों से अकाली दल से आगे हैं। नारंगवाल से कांग्रेस की उम्मीदवार बलविन्दर कौर 372 वोटों से आगे चल रही है। आलमगीर से कांग्रेस की बलजीत कौर 240 वोटों से आगे है। कद्दों जोन से कांग्रेस की अमरदीप कौर भी 240 वोटों से आगे चल रही है। गिल जोन की कांग्रेसी उम्मीदवार भूपिंदर कौर 786 वोटों से आगे चल रही है। हांस कलां से सुखविन्दर कौर 791 वोटों से आगे चल रही है। गालिब कलां जोन से गुरमेल कौर सिविया 502 वोटों से अकाली दल से आगे है। मटेवाड़ा जोन से कांग्रेस की परवीन कौर 395 वोटों से आगे चल रही है। बिंजल जोन से कांग्रेस की उम्मीदवार अमनदीप कौर 1060 वोटों की लीड के साथ अकाली दल से आगे चल रही है। जोन बीजा से अकाली दल की जसवीर कौर 344 वोटों के अंतर से कांग्रेस की हरबंस कौर से आगे चल रही है। नीलों कलां जोन से कांग्रेस की बलजीत कौर 1283 वोटों के फर्क से आगे है। किला रायकोट जोन से कांग्रेस के उम्मीदवार गुरदेव सिंह लापरां 626 वोटों से आगे है। पुड़ैण से कांग्रेस का रमनदीप सिंह 574 वोटों से  आगे चल रहा है। चक्क सरवन नाथ जोन से रमनीत सिंह कांग्रेस के उम्मीदवार 275 वोटों के साथ आगे हैं। सराभा से कांग्रेसी उम्मीदवार 937 वोटों के साथ आगे है। रामगढ़ सरदारां से कांग्रेस का यादविन्दर सिंह 444 वोटों के साथ आगे है और मट्टों जोन से कांग्रेसी उम्मीदवार जतिन्दर सिंह सोही 703 वोटों पर आगे चल रहा है।