कांग्रेस ने डंडों के ज़ोर पर लूटे हैं पंचायत समिति के चुनाव : हरपाल चीमा

चंडीगढ़, 22 सितम्बर (अजायब सिंह औजला) : विरोधी पक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह सरकार ने पंचायत समिति और जिला परिषद मतदान डंडों के जोर पर मारपीट कर लूटा हैं। पुलिस प्रशासन और चुनाव कमीशन ने सत्ताधारी कांग्रेस के सेवा दल की तरह काम किया है। विरोधी गुट नहीं बल्कि लोग और लोकतंत्र हारा है। हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि पंचायत समिति और जिला परिषद मतदान के ऐलान से लेकर आज नतीजे ऐलान ने तक, लोकतंत्र व्यवस्था की सत्ताधारियों और समूची सरकारी मशीनरी और अनसरों ने कदम -कदम पर हत्या की। जो पंजाब के लोगों ने पहले कभी नहीं देखा था। बावजूद इस के आम आदमी पार्टी पंजाब के लोगों का धन्यवाद करती है। जिन्होंने तानाशाही कांग्रेसियों की तरफ से चलाई इस लोकतंत्र विरोधी आंधी में भी लोकतंत्र का दिया जलाए रखने के लिए हर संभव कोशिश की और बहुत जगह कामयाबी हासिल कर कांग्रेस सरकार को करारा जवाब दिया। हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि आज वोटों की गिणती के दौरान पंजाब भर में सरकारी मशीनरी ने कांग्रेस के सेवा दल की तरह काम किया और लगभग हर स्थान औसतन 60 -70 वोट बिना वजह रद्द की, कई स्थान पर रद्द वोटों की संख्या सैंकड़ों तक पहुंचने की भी प्राथमिक रिपोर्टें आईं हैं। हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि यदि कैप्टन अमरिन्दर सिंह की सरकार अपने चुनावी वायदों पर खरी उत्तरी होती तो कांग्रेस को यह मतदान लूटने की जरूरत न पड़ती। इस लिए कैप्टन अमरिन्दर सिंह इन मतदान में कांग्रेसियों के ‘जीत’ के आंकड़ों पर झूठी तसल्ली जताने की बजाए लोगों के साथ किये सभी वायदे पूरे करने पर ध्यान दे नहीं तो 2019 में नतीजे भुगतने के लिए तैयार रहे।