मकान की छत गिरने से पिता-पुत्र की मौत, मां-पुत्र घायल 

नवांशहर, 23 सितम्बर - (गुरबखश सिंह महे) - बीते दिन से हो रही मूसलाधार बारिश से गांव चूहड़पुर में मकान की छत गिर गई। छत गिरने से पिता पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मृतक की पत्नी और दूसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए है, जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।