Video:गणपति विसर्जन करने आया युवक पश्चिमी यमुना नहर में डूबा

Loading the player...

यमुनानगर 23 सितम्बर - यमुनानगर में गणपति विसर्जन करने आया युवक पश्चिमी यमुना नहर में डूब गया। घटना रविवार सवा तीन बजे की है। हरबंसपुरा के चार लड़के बाड़ी माजरा पुल से थोड़ा आगे सदर यमुनानगर थाना के एरिया में गणपति को विसर्जित कर रहे थे, इस दौरान 30 वर्षीय दीपक का पैर उखड़ गया और वह यमुना में बह गया। थोड़ी ही दूरी पर गोताखोर अमर सिंह व अन्य ने समय रहते उसे निकाल लिया। एंबुलेंस के ज़रिए उसे सिविल हॉस्पिटल यमुनानगर पहुंचाया गया। जहां उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई थी।