कपूरथला में दो मकानों की छत गिरी, दो की मौत और सात घायल 

कपूरथला, 24 सितम्बर - (अमरजीत सिंह सडाना) - लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कपूरथला में अलग -अलग स्थानों पर दो मकानों की छत गिर गई। पहला हादसा शहर के मोहल्ला मेहताबगढ़ में बीती रात को घटित हुआ, जहां मकान की छत गिरने के कारण दो की मौत हो गई। मृतक भाई -बहन थे। वहीं इस हादसे में बच्चों के माता -पिता समेत तीन अन्य लोग घायल हो गए, जिनको लोगों ने मलबे से निकालकर देर रात करीब 2 बजे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। दूसरी घटना आज प्रातःकाल करीब 11 बजे मोहल्ला जट्टपुरा में घटित हुआ, जहां एक मकान की छत गिरने के कारण दो भाई, जिनकी उम्र 10 और 18 वर्ष है गंभीर रूप से घायल हो गए है, जिनको लोगों ने सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। इस हादसे में उनके पारिवारिक सदस्यों को भी चोटें आई हैं।