गणपति विसर्जन :बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने पर 12 लोग  गिरफ्तार

नई दिल्ली 24 सितंबर-गणपति विसर्जन के दौरान कल डीजे/डॉल्बी साउंड के प्रयोग पर प्रतिबंध के बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने के लिए पुणे पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया। पुणे पुलिस ने इस संबंध में पंजीकृत मामलों की जांच के लिए एक विशेष टीम बनाई है।