हिमाचल प्रदेश में बस सफर हुआ महंगा

शिमला, 24 सित बर (अ.स.) : हिमाचल प्रदेश में बस सफर महंगा हो गया है। प्रदेश की जयराम सरकार ने आज बसों का किराए में इजाफा किया है। न्यूनतम किराए में 100 प्रतिशत बढ़ौतरी की गई है। न्यूनतम किराया 3 रूपए से बढ़ाकर 6 रूपए किया गया है, साथ ही प्रदेश के मैदानी भागों में 24.44 तथा पहाड़ी इलाकों में 20.69 फीसद किराया बढ़ाया गया है। यह निर्णय आज प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। यह बढ़ौतरी निजी बस ऑपरेटरों के हड़ताल के बाद हुई है। इससे स्पष्ट है कि प्रदेश सरकार निजी बस ऑपरेटरों के आगे झुकी है।  हिमाचल में साल 2013 के बा बस किराए में बढ़ोतरी हो गई है। निजी आपरेटरों की हड़ताल के बाद सरकार ने किराए की दरों में इजाफा किया है। सोमवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में किराया बढ़ाने का अहम फैसला हुआ। फैसले के बाद प्रदेश में न्यूनतम किराया 3 की जगह 6 रुपए हो गया है। मंत्रिमंडल ने प्रदेश के मैदानी भागों में 24.44 तथा पहाड़ी इलाकों में 20.69 फीसद किराया बढ़ाने का फैसला लिया। किराए की बढ़ी हुई दरें डीलक्स व वोल्वो पर भी लागू होंगी।