न्यूजीलैंड की पीएम 3 महीने की बेटी के साथ पहुंची संयुक्त राष्ट्र महासभा, रचा इतिहास

न्यूयॉर्क, 25 सितंबर - अमेरिका के न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जसिंदा आरड्रेन अपनी 3 महीने की बेटी के साथ पहुंची तो सब देखकर हैरान रह गए। प्रधानमंत्री पद पर रहते मां बनने के बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपनी बच्ची के साथ पहुंचने वाली आरड्रेन दुनिया की पहली महिला नेता बन गई हैं। बेनजीर भुट्टो के बाद आरड्रेन दुनिया की दूसरी प्रधानमंत्री हैं, जो अपने पद पर रहते मां बनी हैं।