ऐसे करें मोटापा कम 


मोटापा मानव शरीर के लिए अभिशाप है और कई अन्य रोगों की जननी है। इसके अतिरिक्ता सौंदर्य का भी शत्रु है। इसलिए इस पर नियंत्रण करना जरूरी है। बहुत से लोग तो वंशानुगत मोटापे का शिकार हो जाते हैं पर अधिकतर लोगों के मोटापे का राज निष्क्रिय जीवन शैली और खान पान पर ध्यान न देना है। बहुत कम लोग बीमारी के कारण मोटापे का शिकार होते हैं।
जो लोग शीघ्र समझ लेते हैं कि मोटापा उनके लिए खतरनाक है वे जल्दी ही मोटापा कंट्रोल करने के साधन ढूंढते हैं। वे मोटापा काबू तो कुछ समय के लिए कर लेते हैं पर कुछ समय बाद जरा सी ढील देने पर फिर उसी अवस्था में पहुंच जाते हैं।
 आइए जानें क्या सामान्य तथ्य हैं जो उन लोगों ने अपने मोटापे को नियंत्रण करने में आजमाए। 
र्मोटापे से ग्रस्त सभी लोग प्रतिदिन पानी सामान्य से अधिक मात्रा में पीते थे। तीन लीटर पानी वे कम से कम पीते थे।
र्ये लोग फल और सब्जियां प्रतिदिन सेवन करते थे। चपाती के साथ सब्जी के अलावा कुछ बिना पकी या भाप द्वारा पकी सब्जियां इसके अतिरिक्त खाते थे।
र्नाश्ता सभी लोग अच्छा करते थे।
र्सभी लोग प्रतिदिन कम से कम 1 घंटा व्यायाम करते थे या इस प्रकार के कार्य करते थे जिनमें श्रम अधिक लगता था।
र्अपनी खान पान की आदतों पर उन्हें नियंत्रण था और उचित खान पान करते थे। भोजन में वसा और चीनी से परहेज करते थे बस संतुलित आहार ही ग्रहण करते थे।
र्डिब्बाबंद पेय और खाद्य पदार्थों का सेवन बिल्कुल नहीं करते थे। जो भी खाद्य पदार्थ खाते थे, नेचुरल या फ्रेश खाते थे।
र् आहार में रेशेदार पदार्थों को अहमियत देते थे।
र्हर सप्ताह अपने वजन का रिकार्ड रखते थे।
क्यों न इन आदतों को अपनी दिनचर्या में शुमार कर हम भी अपना मोटापा नियंत्रण में रखें। (स्वास्थ्य दर्पण)
-सुनीता गाबा