पंजाब और हिमाचल ने एमओयू पर किये हस्ताक्षर 

शिमला, 28 सितम्बर - (पंकज) - पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह और हिमाचल के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने एमओयू (मेमोरेंडम ऑफ़ अंडर स्टैंडिंग) पर हस्ताक्षर किये हैं। इस मौके कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने हिमाचल के मुख्यमंत्री की तारीफ़ करते हुए कहा कि दोनों सरकारों की कोशिशें रंग ले आईं हैं। इस मौके स्थानीय निकाय और पर्यटन मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू भी मौजूद थे।