रावी दरिया पर पहुंचे राजस्व मंत्री सुखबिन्दर सिंह सरकारिया 

अजनाला, 29 सितम्बर - (गुरप्रीत सिंह ढिल्लों) - पिछले दिनों रावी दरिया में जलस्तर बढ़ने और बारिश से हुए फसलों के नुक्सान का जायज़ा लेने के लिए राजस्व मंत्री पंजाब सुखबिन्दर सिंह सरकारिया आज रावी दरिया पर पहुंचे हैं। इस मौके पर उन्होंने रावी दरिया के पास के किसानों की मुश्किलों भी सुनी। उनके साथ हलका विधायक हरप्रताप सिंह अजनाला और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।