साइना नेहवाल की बायोप‍िक के लिए श्रद्धा कपूर का पहला लुक आया सामने 

मुंबई, 29 सितंबर - बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल की बायोपिक साइना के लिए एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का पहलाट लुक सामने आया है। हाथ में रैकेट लिए श्रद्धा कपूर कोर्ट में बैडमिंटन खेलती नजर आ रही हैं। उनके तेवर और ऊर्जा वाकई प्रभावशाली है। पहली नजर में देखकर आप धोखा खा जाएंगे। वह हूबहू साइना नेहवाल की तरह दिख रही हैं।