शाहपुर कंडी बांध बनने से रावी दरिया में कभी नहीं आयेगी बाढ़ - सरकारिया

अजनाला, 29 सितम्बर - (गुरप्रीत सिंह ढिल्लों) - रावी दरिया पर पहुंचे राजस्व एवं जल संसाधन मंत्री सुखबिन्दर सिंह सरकारिया ने किसानों को संबोधन करते हुए कहा कि रणजीत सागर बांध से आगे बनाये जा रहे शाहपुर कंडी बांध के बनने से रावी दरिया में कभी भी बाढ़ नहीं आयेगी, जिसका सब से बड़ा लाभ हलका अजनाला के किसानों को होगा। उन्होंने यह भी बताया कि शाहपुर कंडी बांध के निर्माण का काम आने वाले 15 दिनों में शुरू हो जायेगा। इस मौके पर हलका विधायक हरप्रताप सिंह अजनाला, कंवरप्रताम सिंह अजनाला, एसडीएम  रजत ओबराय, प्रधान सुरजीत सिंह ग्रंथ गढ़, राणा भखा और अन्य अधिकारी मौजूद थे।