सीएम योगी मिलकर जवाब दें, तभी करूंगी अंतिम संस्कार - मृतक विवेक की पत्नी

लखनऊ, 29 सितंबर - एपल कंपनी के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी ने सीएम योगी से सख्त सवाल पूछे हैं। उन्होंने कहा कि मेरे पति को गोली मारने का अधिकार किसने दिया। सीएम योगी मेरे सामने आएं और जवाब दें। जिसके बाद ही वह अपने मृतक पति का अंतिम संस्कार करेंगी। मृतक विवेक के जीजा विष्णु शुक्ला ने भी हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि क्या वो आतंकवादी थे, जो पुलिस ने उन्हें गोली मार दी। हमने योगी आदित्यनाथ को अपना प्रतिनिधि बनाया है। इसलिए हम चाहते हैं कि वो मामले का संज्ञान लें  साथ निष्पक्ष सीबीआई जांच की मांग करते हैं।