75 फीसदी से ज्यादा हुए फसलों के नुक्सान का सरकार देगी मुआवज़ा - सरकारिया

अजनाला, 29 सितम्बर - (गुरप्रीत सिंह ढिल्लों) - आज रावी दरिया का दौरा करने पहुंचे राजस्व मंत्री पंजाब सुखबिन्दर सिंह सरकारिया ने 'अजीत' से बातचीत करते हुए बताया कि पिछले दिनों हो रही भारी बारिश और रावी दरिया आये बाढ़ के कारण 75 फीसदी से ज्यादा हुए फसलों के नुक्सान का सरकार की ओर से 12,000 रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवज़ा दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि नुक्सान हुए फसलों की विशेष गिरदावरी करवाई जा रही है।