युवा भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित

लुधियाना, 29 सितम्बर (सुधीर अग्निहोत्री): पंजाब युवा भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सर्कट हाऊस में प्रदेश प्रधान सन्नी शर्मा की अध्यक्षता मे सम्पन हुई, जिसमें युवा भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अभिजात मिश्रा, राष्ट्रीय सचिव व पंजाब युवा भाजपा के प्रभारी महिंदर सिंह शेखावत, राष्ट्रीय युवा भाजपा मीडिया इंचार्ज शिवम छाबड़ा, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य व कॉलेज आऊटरीच कमेटी के इंचार्ज, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य मोनू चड्डा, पंजाब भाजपा के महामंत्री प्रवीण बंसल, महामंत्री दयाल सिंह सोढ़ी विशेष तौर पर उपस्थित हुए। इस अवसर पर पंजाब युवा भाजपा ने सभी राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय नेताओं को शॉल व पुष्प देकर स्वागत किया। बैठक मे पंजाब युवा भाजपा के सदस्य व ज़िला अध्यक्ष शामिल हुए। इस अवसर पर पंजाब प्रधान सन्नी शर्मा ने सभी कार्यकर्त्ताओं से परिचय करवा पिछले समय में युवा मोर्चा की तरफ से किये गए सभी कार्यक्रमों की जानकारी राष्ट्रीय महामंत्री को दी और सभी पंजाब के कार्यकर्त्ताओं को लोकसभा चुनावों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर युवा भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अभिजात मिश्रा ने पंजाब के युवाओं से अपील करते हुए कहा कि नौजवान पंजाब के हर विधानसभा, लोकसभा स्तर पर भाजपा की जन हितैषी योजनाओं व कांग्रेस सरकार की विफलताओं को घर-घर पहुंचाने में जुट जाएं। भाजपा युवा मोर्चा वन बूथ पर टैन यूथ को सुनिश्चित करे। श्री मिश्रा ने कहा कि आज की कांग्रेस में नेता जी सुभाष चन्द्र बोस, सरदार पटेल जैने नेता नहीं रहे बल्कि असलियत में अब कांग्रेस में लोकतंत्र नहीं, एक परिवार का तंत्र चलता है। मिश्रा ने अंत में पंजाब के युवाओं को ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत बूथ भी जीतेंगे चुनाव भी जीतेंगे’ का नारा लगा चुनावों के लिए मैदान में जुट जाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सभी राष्ट्रीय एवं पंजाब के भाजपा पदाधिकारियों ने अपना मार्गदर्शन पंजाब के युवाओं को दिया। इस बैठक मे पंजाब युवा भाजपा के महामंत्री विनय महाजन, सलिल कपूर, उप प्रधान नितिन गुप्ता, प्रवीण बांसल, भानु प्रताप सिंह, हर्ष शर्मा, बख्शीश सिंह, मोनू पूरी, सुमित मल्होत्रा, सचिव अशोक दुग्गल, शीनू गोयल आदि सभी जिला प्रधान उपस्थित थे।