सेना के मेजर पर लगा दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज 

नई दिल्ली, 30 सितंबर - दिल्ली पुलिस ने सेना में मेजर के पद पर कार्यरत अधिकारी के खिलाफ कथित दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। मेजर के घर में काम करने वाली महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके पति को धमकाया, जिसके बाद पीड़ित महिला के पति ने आत्महत्या कर ली। दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन में आरोपी मेजर के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज कर ली गई है, लेकिन इस मामले में पुलिस ने कोई गिरफ्तारी नहीं की है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने अपनी पति की आत्महत्या वाली बात पर भी संदेह जताया है।  महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी और उसे बेटे की जान को भी खतरा है। वहीं पुलिस ने आरोपी को समन किया और उसे जांच में शामिल होने को कहा है।