इंडोनेशिया में भूकंप-सुनामी से अबतक 832 लोगों की मौत 

जकार्ता,30 सितंबर - इंडोनेशिया के सुलावेसी टापू और इसके आसपास के इलाकों में आये शक्तिशाली भूकंप के बाद सुनामी की चपेट में आने से अबतक 832 लोगों की मौत हो गई है। इंडोनेशिया के आधिकारियों की ओर से यह जानकारी दी गई है। इस बीच, भूकंप-सुनामी से सबसे अधिक प्रभावित पालू शहर में राहत एवं बचाव कर्मियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। इंडोनेशिया के आपदा प्रबंधन एजेंसी के मुताबिक मौतों की संख्या और भी बढ़ सकती है।