आंध्र प्रदेश में अज्ञात बदमाशों ने तोड़ी महात्मा गांधी की प्रतिमा

विशाखापत्तनम, 01 अक्टूबर - देश में महापुरुषों की प्रतिमाओं को निशाना बनाने के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं। ताजा मामला आंध्र प्रदेश में विशाखापत्तनम के मधुरवाड़ा में सामने आया है, जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को क्षति पहुंचाई गई है। जानकारी के मुताबिक कुछ अज्ञात बदमाशों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा को तोड़ दिया है। बदमाशों ने उनकी प्रतिमा पर किसी हथियार से पैरों पर वार किया, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गई। इस संबंध में पुलिस को सूचना दी गई है।