राज कपूर की पत्नी पंचतत्व में विलीन

नई दिल्ली, 01 अक्टूबर  - भारतीय सिनेमा जगत के पहले 'शोमैन' कहे जाने वाले दिवंगत फिल्मकार राज कपूर की पत्नी कृष्णा राजकपूर का आज निधन हो गया। वह 87 वर्ष की थी। कृष्णा राजकपूर का आज अंतिम संस्कार किया गया।