पुणे में विश्व शांति स्मारक का आज उपराष्ट्रपति नायडू करेंगे उद्घाटन 

पुणे, 02 अक्तूबर - महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर महाराष्ट्र के पुणे में आज विश्व शांति स्मारक का उद्घाटन उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू करेंगे। यह स्मारक विश्व शांति और मानवता का प्रतीक होगा। बता दें कि यह दुनिया का सबसे बड़ा ऐसा स्मारक है, जिसमें गुबंद खंभा रहित है। इसमें मानवता के लिए समर्पित विश्व के 54 महान नेताओं की कांस्य प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं।