हिंसक हुआ किसानों का आंदोलन, पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे

नई दिल्ली, 02 अक्टूबर - महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर आज भारतीय किसान यूनियन की अपील पर कर्ज माफी और बिजली के दाम घटाने जैसी मांगों को लेकर किसान क्रांति पदयात्रा करते हुए दिल्ली पहुंच रहे हैं। खबर है कि ये किसान आज गांधी जयंती पर राजघाट से संसद तक विरोध मार्च करने की तैयारी में हैं। किसानों को रोकने के लिए सुरक्षाबलों ने वाटर कैनन के साथ-साथ आंसू गैस के गोले छोड़े हैं लेकिन किसान पीछे हटने को तैयार नहीं। बता दें कि हरिद्वार से दिल्ली के लिए भारतीय किसान क्रांति (भाकियू) यात्रा समेत किसान क्रांति पदयात्रा में उत्तर भारत के कई राज्यों के किसान शामिल हैं। यह आंदोलन आठ अक्टूबर तक चलेगा।